Breaking News

बदायूं: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बदायूं पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश।

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बदायूं पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश।

बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया है।

थाना बिसौली पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में विकास यादव (निवासी मलिकपुर, बिसौली), प्रमोद (निवासी पृथ्वीपुर, बिसौली), भूरा उर्फ वीरेन्द्र (निवासी मऊ कठैर, बहजोई, संभल, हाल निवासी सुभाषनगर, नई दिल्ली), सुखलाल (निवासी पिन्दारा, बिसौली), इन्द्रभान (निवासी फतेहपुर, बिसौली) और राजेश पाल (निवासी चन्दुपुरा, सरेली, बरेली) शामिल हैं। इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर बिसौली के उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में थाना कुँवरगाँव पुलिस ने भी शांति व्यवस्था भंग करने वाले 4 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिरोंजी लाल और प्रमोद (दोनों निवासी प्रहलादपुर, कुँवरगाँव) तथा सूरजपाल व राजाराम (दोनों निवासी गंज, कुँवरगाँव) के रूप में हुई है। इन चारों के खिलाफ भी BNSS की धाराओं 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश किया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …