Breaking News

उसावां थाने में रिक्रूट कांस्टेबलों को दिया गया आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण।

उसावां थाने में रिक्रूट कांस्टेबलों को दिया गया आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण।

उसावां (बदायूं): स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने में तैनात रिक्रूट कांस्टेबलों को करीब एक घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आग से बचाव और आग बुझाने के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की आकस्मिक स्थिति में घबराने के बजाय पूरी सूझबूझ और तत्परता के साथ काम लेना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना चाहिए और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया जाना चाहिए।

इस अभियान में टीम के अन्य सदस्य अक्षित तोमर और अभिषेक सक्सेना ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रिक्रूट कांस्टेबलों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और आग पर काबू पाने वाले उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर) के सुरक्षित इस्तेमाल का लाइव डेमो देकर व्यावहारिक तरीके समझाए। पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत और सही कार्रवाई करने के जरूरी गुर सिखाए गए।

इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी सहित थाने का अन्य समस्त स्टाफ पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …