Breaking News

सहसवान में रेलवे साइबर टीम की छापेमारी, टिकटों की कथित धोखाधड़ी में एक व्यक्ति पकड़ा।

साइबर कैफे से लैपटॉप और प्रिंटर जब्त, छापेमारी की सूचना पर कई दुकानदारों ने बंद किए शटर।

सहसवान (बदायूं)। नगर में ऑनलाइन रेलवे टिकटों की कथित धोखाधड़ी के मामले में बरेली से आई रेलवे विभाग की टीम ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने साइबर कैफे से लैपटॉप और प्रिंटर अपने कब्जे में ले लिए। जांच के बाद टीम कैफे संचालक को भी अपने साथ ले गई। कार्रवाई की सूचना फैलते ही आसपास के कई साइबर कैफे संचालकों में हलचल मच गई और कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।

जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे बाजार विल्सनगंज से सैफुल्लागंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक साइबर कैफे में छापा मारा। बताया जा रहा है कि कैफे में ऑनलाइन रेलवे टिकटों की बिक्री में अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई।

टीम ने मौके पर मौजूद लैपटॉप और प्रिंटर को अपने कब्जे में लेकर कई घंटे तक जांच की। इसके बाद कैफे संचालक को भी अपने साथ ले गई। हालांकि, मामले में बरामद उपकरणों और कथित अनियमितताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित धोखाधड़ी की प्रकृति और अन्य तथ्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल, मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार है।

 

 

Spread the love

Check Also

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव।

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव। …