Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कनेक्शन काटे; साढ़े तीन लाख की वसूली।

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कनेक्शन काटे; साढ़े तीन लाख की वसूली।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरी करने और बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

एसडीओ विकास राजपूत के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने नगर में कुल 85 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और बिजली चोरी के मामलों में 43 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, विभागीय टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया।

एसडीओ विकास राजपूत ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली बिलों का भुगतान समय पर करें और अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान जेई दिनेश कुमार सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

हाजी यूसुफ प्रधान का निधन, 23 वर्षों तक संभाली ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी।

गंजडुंडवारा क्षेत्र में शोक की लहर, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख। संवाददाता, जुम्मन …