Breaking News

सहसवान: सड़क सुरक्षा को लेकर सहसवान पुलिस का सख्त रुख, लगातार दूसरे दिन चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

सड़क सुरक्षा को लेकर सहसवान पुलिस का सख्त रुख, लगातार दूसरे दिन चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के उद्देश्य से सहसवान कोतवाली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन नगर के मोहल्ला शहवाजपुर स्थित छह सड़का पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसकी कमान खुद थाना प्रभारी नरेश कुमार ने संभाली। पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे थाना प्रभारी ने आने-जाने वाले कई वाहनों की बारीकी से जांच की।

चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे। पुलिस की इस अचानक और कड़ी सख्ती के चलते सड़क पर हड़कंप की स्थिति बनी रही और नियम ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालक बचते नजर आए।

वाहन चेकिंग के साथ-साथ पुलिस ने सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानें सड़क सीमा से पीछे रखें ताकि आवागमन में बाधा न आए।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नरेश कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और हमेशा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने दोपहिया चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और बाइक पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की नसीहत दी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज में हजारा नहर के पास मिला देवर-भाभी का सामान, अनहोनी की आशंका में एनडीआरएफ और पीएसी कर रही तलाश।

कासगंज में हजारा नहर के पास मिला देवर-भाभी का सामान, अनहोनी की आशंका में एनडीआरएफ …