Breaking News

बलरामपुर पहुंचे कांग्रेस सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, चंदे और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल।

बलरामपुर पहुंचे कांग्रेस सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, चंदे और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले किए हैं। एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे सह प्रभारी ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर खुलासे किए।

अब्दुल हन्नान ने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी के चंदे को लेकर हमेशा सवाल किए जाते हैं, लेकिन उन अज्ञात पार्टियों के 1700 करोड़ रुपये के चंदे पर कोई बात क्यों नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी छह पार्टियां हैं जिन्हें कोई नहीं जानता और जिन्होंने कभी एक विधायक का चुनाव तक नहीं लड़ा, लेकिन उन्हें भारी-भरकम चंदा मिला है। इन सभी पार्टियों का हेड ऑफिस गुजरात में होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि काले धन को सफेद करने का खेल चल रहा है और यह चंदा किसके इशारे पर आ रहा है।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में अथॉरिटीज का भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता और पैसे लेकर नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। जहां सिर्फ चार मंजिल की अनुमति होती है, वहां मिलीभगत से अवैध रूप से छह से सात मंजिल तक खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आते हैं।

अयोध्या से चित्रकूट तक नवनिर्मित रामबन गमन मार्ग के निर्माण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे देखकर ऐसा लगा जैसे यह 10-20 साल पुरानी सड़क हो, जबकि हकीकत यह है कि इसे बने अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार उस कंपनी की वजह से है जिसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दोबारा टेंडर देना सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत और गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।

बाइट – अब्दुल हन्नान उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …