Breaking News

फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।

फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत कई आला अधिकारी तुरंत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उतर आए। अधिकारियों ने गंगा कटान से अत्यधिक प्रभावित ग्राम चितार का दौरा किया और स्थानीय स्थिति का जायजा लिया।

दौरे के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। पिछले 10 दिनों में गंगा नदी के भीषण कटान के कारण 15 से अधिक मकान नदी में समा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के कुल 111 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ और कटान की इस आपदा से जिले के करीब 23 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। मुख्य रूप से कायमगंज, अमृतपुर और सदर तहसील क्षेत्र गंगा की बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …