Breaking News

शाहजहांपुर में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के आवास पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और दिया भाईचारे का संदेश।

शाहजहांपुर में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के आवास पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और दिया भाईचारे का संदेश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन पर शाहजहांपुर में आत्मीयता और सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के मोहल्ला महमंद जलाल नगर स्थित आवास पर तमाम बहनें पहुंचीं, जिन्होंने उन्हें रक्षासूत्र बांधकर यह त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया।

अपने आवास के अलावा सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने महानगर शाहजहांपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। वे मोहल्ला तारीन जलाल नगर, एमन जई जलाल नगर, तिलहर जई, मदरा खेल और बजरिया लाला तेली समेत कई क्षेत्रों में पहुंचे और वहां भी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए तनवीर खान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक भाई और बहन के निजी रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का एक मजबूत संदेश भी देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …