Breaking News

उझानी: छात्रों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया बदायूँ डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण।

छात्रों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया बदायूँ डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण।

उझानी, बदायूं। एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बदायूँ मुख्य डाकघर का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल और बैंकिंग सुविधाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था।

डाकघर पहुँचने पर वहाँ के अधिकारियों—डॉक्यूमेंट इंचार्ज रिपुदमन प्रताप सिंह और गौरव जी ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें पासपोर्ट सेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट एक आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय पहचान पत्र है। इसके साथ ही, अलग-अलग श्रेणियों जैसे मंत्रियों के लिए लाल, सरकारी अधिकारियों के लिए सफेद और सामान्य नागरिकों के लिए नीले पासपोर्ट के महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया।

भ्रमण के दौरान नन्हें विद्यार्थियों ने डाकघर की कई अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की कार्यप्रणाली को भी करीब से देखा और समझा। बच्चों ने एमपीसीएम काउंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की बैंकिंग सुविधाएँ, सुकन्या समृद्धि योजना, माई स्टाम्प, सरकारी डाक टिकट और आधार कार्ड अपडेट सेंटर की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा बच्चों ने डाकघर के लॉकर रूम को देखा और डाकघर अधीक्षक श्री एन० के० दुबे से भी मुलाकात की।

इस ज्ञानवर्धक और सफल आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती शशि शर्मा तथा शिक्षकगण—विवेक सिंह, मन्तशा खान, आयुषी शर्मा, रेणुका वार्ष्णेय, शिल्पी सिंह और राधिका छाबड़ा का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के व्यावहारिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास तेजी से होता है और वे अपने आसपास की व्यवस्थाओं को आसानी से समझ पाते हैं। डाकघर की आधुनिक कार्यशैली से रूबरू होकर सभी छात्र बेहद उत्साहित नजर आए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …