Breaking News

बहेड़ी: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तीनों जलसों को मिली अनुमति, तय रूट से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तीनों जलसों को मिली अनुमति, तय रूट से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी/बरेली: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर बहेड़ी में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और आयोजन समितियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद नैनीताल रोड किनारे निर्धारित तीनों स्थानों पर जलसे आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस बैठक के दौरान आयोजन के समय यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रशासन ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि जलसे के दौरान सड़क पर आम जनजीवन और यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए सड़क पर सजावट इस प्रकार की जाए कि वह निर्धारित ऊंचाई पर ही हो, जिससे बड़े वाहनों के आने-जाने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा आयोजन स्थल पर उमड़ने वाली भीड़ और यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी भी आयोजकों को सौंपी गई है।

बैठक में प्रशासन ने तीनों कमेटियों के जिम्मेदारों को आगामी पर्व के मद्देनजर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पारंपरिक रूप से निकलने वाले ‘जुलूसे मोहम्मदी’ को तयशुदा और निर्धारित मार्ग से ही निकालने पर पूर्ण सहमति बनी।

प्रशासन ने सभी आयोजकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रमों को संपन्न कराएं और तय की गई सभी व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन करें। कमेटियों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …