Breaking News

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटने वाले तीन शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, ₹1 लाख बरामद। 

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटने वाले तीन शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, ₹1 लाख बरामद। 

उसावां (बदायूं): स्थानीय थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा, जिन्होंने पशु बाजार से भैंस बेचकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की जेब से एक लाख रुपये उड़ा लिए थे।

बीती 18 जुलाई 2026 को उसावां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी भैंस बेचकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शातिर चोरों ने उसकी जेब काटकर एक लाख रुपये नकद पार कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।

क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थी। धरपकड़ के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई रकम और घटना से संबंधित सामान बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके आपराधिक इतिहास और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …