Breaking News

बिसौली: सावन में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध का असर; तिरपाल से ढकी दुकानें, पुलिस की सख्ती से मनचलों में खलबली।

बिसौली: सावन में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध का असर; तिरपाल से ढकी दुकानें, पुलिस की सख्ती से मनचलों में खलबली।

बिसौली: सावन माह के दौरान मीट, अंडा और मदिरा की सार्वजनिक बिक्री पर रोक लगाने वाले शासनादेश को बिसौली में भी पूरी तरह लागू कर दिया गया है। आदेश के तहत मदिरा की बिक्री तो जारी है, लेकिन नियमों का पालन करते हुए दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है।

रविवार शाम पुलिस ने इन दुकानों के बाहर शराब पीने वाले ग्राहकों की भीड़ और जमावड़े पर कड़ी रोक लगाई। पुलिस की सख्ती के बाद ये लोग अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जुटने लगे, जिसकी भनक लगते ही कोतवाल कमलेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने हथोड़ा देवी मार्ग पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मंदिर के रास्तों को शराबियों के जमावड़े से पूरी तरह मुक्त कराया।

प्रशासनिक सख्ती और इस नई व्यवस्था के चलते स्थानीय स्तर पर शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस की इस मुस्तैदी से धार्मिक स्थलों के आसपास शांति का माहौल बना हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार की चेतावनी।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार की चेतावनी। …