Breaking News

जीएफ कॉलेज के डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल।

जीएफ कॉलेज के डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। गांधी फैज-ए-आम (जीएफ) कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर के सहयोग से जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में उन्हें स्थान मिला है। डॉ. अख्तर को करियर और सिंगल ईयर, दोनों श्रेणियों में शामिल किया गया है।

संवाददाता मुबारक अली से बातचीत के दौरान डॉ. अख्तर ने बताया कि प्लांट बायोलॉजी एवं बॉटनी के क्षेत्र में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 561वीं रैंक हासिल की है। वहीं, सभी वैज्ञानिक विषयों को मिलाकर उन्हें 37,904वां स्थान प्राप्त हुआ है। संबंधित डेटाबेस में शामिल 1,89,757 शोधकर्ताओं के बीच उनकी यह रैंकिंग उनके शोध कार्यों और वैज्ञानिक योगदान को दर्शाती है।

वैज्ञानिकों की इस सूची में शोध पत्रों के उद्धरण, एच-इंडेक्स, सहलेखन और प्रकाशित शोध के प्रभाव सहित विभिन्न मानकों के आधार पर उनके योगदान का मूल्यांकन किया जाता है। यह सूची दुनिया भर के शोधकर्ताओं के वैज्ञानिक कार्यों और उनके प्रभाव का आकलन करने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेटाबेस में शामिल है।

डॉ. अख्तर का शोध मुख्य रूप से प्लांट स्ट्रेस फिजियोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर, फाइटोरेमेडिएशन तथा पौधों और सूक्ष्मजीवों के बीच पारस्परिक संबंधों पर केंद्रित है। उनके शोध कार्य पर्यावरण संरक्षण, कृषि विज्ञान और पौधों की बेहतर वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े हैं।

डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर की इस उपलब्धि से जीएफ कॉलेज सहित शाहजहांपुर के शैक्षणिक जगत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी सफलता विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रहे विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुआ 13 वर्षीय बालक

शाहजहांपुर में 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुआ 13 वर्षीय बालक। संवाददाता: मुबारक अली …