Breaking News

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था परखने कासगंज पहुंचे एडीजी एसके भगत, भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था परखने कासगंज पहुंचे एडीजी एसके भगत, भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने कासगंज पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एडीजी एसके भगत ने पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पर्व के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ड्रोन कैमरों से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर

नवरात्रि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। गश्त के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से बाजारों, आसपास की छतों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की गई। एडीजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मां चामुंडा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

पैदल गश्त के दौरान एडीजी एसके भगत मां चामुंडा मंदिर परिसर भी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांची। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

मंदिर मार्ग पर आवागमन सुचारू बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन का यह अभियान नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की निगरानी जारी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में।

फर्रुखाबाद में भरे बाजार दुकानदार से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; दो हिरासत में। …