Breaking News

कासगंज में टावर पर चढ़ी महिला, सोरों पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; कार्रवाई की मांग पर अड़ी मुन्नी देवी।

कासगंज में टावर पर चढ़ी महिला, सोरों पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; कार्रवाई की मांग पर अड़ी मुन्नी देवी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मामों गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सोरों कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मुन्नी देवी अपनी मांगों को लेकर एक टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी के आश्वासन के बाद महिला टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई।

मुन्नी देवी ने सोरों कोतवाली पुलिस पर कथित लापरवाही के आरोप लगाए। महिला का कहना था कि उसकी बेटी के घर से चले जाने के मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर वह नगला शेड्डू गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। महिला ने चेतावनी दी थी कि जब तक उसकी मांग पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।

घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने महिला को समझाया और उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मुन्नी देवी टावर से नीचे उतर आई। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

फिलहाल महिला द्वारा सोरों कोतवाली पुलिस पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसकी शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …