Breaking News

शाहजहांपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: कलान तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, 58 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। 

संपूर्ण समाधान दिवस: कलान तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, 58 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। 

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: कलान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का समाधान मात्र एक औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका परिणाम ऐसा होना चाहिए जिससे पीड़ित संतुष्ट हो और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

राजस्व से जुड़े मामलों में डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और पूरी जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम और उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली। 

हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर …

error: Content is protected !!