Breaking News

बिसौली: भाकियू टिकैत का तहसील में प्रदर्शन: विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

भाकियू टिकैत का तहसील में प्रदर्शन: विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में एकत्र होकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर जल योजना’ के तहत अब तक गांवों के घरों में पानी नहीं पहुंच सका है। इसके अलावा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पेपल की जमीन पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला भी उठाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते गांव नौली हरनाथपुर के एक किसान को अभी तक उसका मुआवजा नहीं मिल पाया है।

श्री भदोरिया ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण, कृषि क्षेत्र के लंबित मुद्दों और जनहित से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई की पुरजोर मांग की।

Spread the love

Check Also

बरेली: पेट्रोल पंप से सटे कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, बड़ा हादसा टला।

पेट्रोल पंप से सटे कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, बड़ा हादसा टला। …

error: Content is protected !!