Breaking News

बरेली: जाम बाजार के पास सड़क हादसे में सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर गंभीर घायल।

जाम बाजार के पास सड़क हादसे में सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर गंभीर घायल।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। जाम बाजार के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में खाद एवं रसद विभाग में एएमओ (सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर) के पद पर तैनात सुबोध यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बरेली से बहेड़ी मंडी स्थित कार्यालय के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार की पहले एक मोटरसाइकिल से टक्कर हुई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायल अधिकारी को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ताज राइस मिल के मोहम्मद खालिद, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद, अलीम अहमद, हाजी अब्दुल खालिक, तंजीर अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना।

हादसे के चलते जाम बाजार क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। वहीं, खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुबोध यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में …

error: Content is protected !!