Breaking News

बिसौली में 5 अगस्त को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की मदद का बनेगा माध्यम।

बिसौली में 5 अगस्त को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की मदद का बनेगा माध्यम।

आई एम खान 

बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब की ओर से 5 अगस्त को 17वें मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय गर्ग ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शिविर में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

नगर स्थित रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में स्वर्गीय राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय से रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान न जाए, इसी भावना के साथ शिविर आयोजित किया जा रहा है।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं सहित आमजन से आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!