Breaking News

कासगंज में बाजरे के खेत में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका।

कासगंज में बाजरे के खेत में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के चंडौस गांव के पास बाजरे के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पवन पुत्र निरंजन, निवासी चंडौस के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पवन 23 जुलाई से लापता था।

खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही किशोर की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

किशोर का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फाइल फोटो 

बाइट – टिंकू, मृतक का चचेरा भाई।

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!