Breaking News

गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बाइक आमने-सामने टकराने से युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल।

गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बाइक आमने-सामने टकराने से युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिकन्दरपुर वैश्य के रसूलपुर आरौरा गांव निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र राजेश्वर अपनी भांजी रोशनी पुत्री राजवीर (निवासी ग्राम खरगातीपुर) को बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहे थे। जब वे महमूदपुर गांव के समीप पहुँचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोशनी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन भी सीएचसी गंजडुंडवारा पहुँच गए, जिससे वहाँ कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गंजडुंडवारा प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुँचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुँची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के असल कारणों की जाँच की जा रही है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार रहेगी प्राथमिकता।

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी …

error: Content is protected !!