Breaking News

शाहजहांपुर: सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

शाहजहांपुर: सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती बेहद श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सभी से उनके बताए हुए मार्ग और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस विशेष आयोजन में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा नेता अरविंद पाल, डॉ. शोएब खान मुन्ना, मिर्जा मुजफ्फर बेग, सुरजीत यादव, सुनील यादव, नाजिम पप्पू, अमित पांडे, अनिल कुमार भास्कर, इमरान खान, नरवीर पाल, शाहाब खान, नफीस अहमद, रानू खान, रोहित यादव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद हसन, धर्मवीर यादव, मोहसिन खान, सुखबीर यादव, अनुज शुक्ला, दुर्गेश कुमार, तौसीफ हुसैन, पवन वर्मा, सरफराज, कौशल यादव, पासी राजकुमार रावत एडवोकेट, सतीश पासी, दुर्गेश कुमार यादव, बलविंदर यादव, पासी रमाकांत, श्लोक मौर्य और जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!