Breaking News

बलरामपुर: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह, कहा- हमने एक लोकप्रिय अभिभावक खो दिया।

बलरामपुर: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह, कहा- हमने एक लोकप्रिय अभिभावक खो दिया।

संवाददाता,‌ गुलाम नवी कुरैशी 

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता एवं सांसद बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को उनके आवास ‘शारदा कुंज’ पहुंचे।

पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने एक ऐसा लोकप्रिय नेता खो दिया है, जो हमेशा आम आदमी से जुड़े रहते थे और जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय होने के साथ-साथ हम सभी के बड़े सहारा थे।

मंगलवार को पूर्व मंत्री के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान बृज भूषण शरण सिंह के साथ स्थानीय विधायक पलटू राम, विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व मेजर जनरल संजय राव और एआईएमआईएम (AIMIM) प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम नेता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और …

error: Content is protected !!