Breaking News

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्ण कुमार सिंह (ओपी सिंह) ने पुलिस बल के साथ कादरगंज गंगा घाट और प्रमुख कांवड़ मार्गों का औचक निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कादरगंज गंगा घाट पर तैनात फ्लड (बाढ़) कंपनी के जवानों और स्थानीय गोताखोरों से संवाद कर वहां की सुरक्षा तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने सिकंदरपुर वैश्य, पटियाली, एटा रोड और गंजडुंडवारा क्षेत्र के मुख्य कांवड़ रूटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और रूट डायवर्जन व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश दिए।

यात्रा के दौरान शुचिता और शांति बनाए रखने के लिए एसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी5 प्रकार से मांसाहार और शराब की बिक्री या सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाए। इसके साथ ही, स्थानीय ढाबा संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों और विभिन्न कांवड़ समितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए लगातार गश्त बढ़ाने, सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर संवाद स्थापित करने के लिए ग्राम प्रधानों, चौकीदारों और ‘कांवड़ मित्रों’ के साथ बैठकें आयोजित कर शासन के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …