Breaking News

शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, जांच व उपचार पर दिया गया जोर।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, जांच व उपचार पर दिया गया जोर।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहांपुर में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और शिशु एवं बाल रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत भट्ट द्वारा किया गया।

इस संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती जांच, उसके प्रभावी उपचार, बचाव के उपायों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य डॉ. पुनीत भट्ट ने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत मरीजों को हेपेटाइटिस-बी और सी की निशुल्क व सुलभ जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक हेपेटाइटिस-बी के 710 और हेपेटाइटिस-सी के 681 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से हेपेटाइटिस-बी के 125 और हेपेटाइटिस-सी के 100 मरीजों का सफल उपचार पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, हेपेटाइटिस-बी के 129 मरीजों को नियमित दवाएं दी जा रही हैं और 69 मरीजों को एसवीआर (SVR) अवधि पूरी होने के बाद विशेष फॉलोअप में रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने हेपेटाइटिस रोग की प्रयोगशाला जांच के तरीकों के बारे में बताया। जनरल मेडिसिन विभाग के डॉ. आदित्य मेहता ने इसके विस्तृत उपचार और चिकित्सकीय प्रबंधन पर प्रकाश डाला, जबकि शिशु एवं बाल रोग विभाग के डॉ. अमित कुमार सिंह ने नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण की अनिवार्यता और महत्व की जानकारी दी। इस संगोष्ठी में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के चिकित्सक और मेडिकल छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और …

error: Content is protected !!