Breaking News

बिसौली में कावड़ यात्रा की तैयारियां तेज: नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने दिए साफ-सफाई के कड़े निर्देश।

बिसौली में कावड़ यात्रा की तैयारियां तेज: नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने दिए साफ-सफाई के कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सफाई नायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में कावड़ यात्रा के दौरान नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पालिका अध्यक्ष श्री अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कावड़ मार्ग, सभी सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कावड़ यात्रा मार्गों पर लटकती झाड़ियों की कटाई-छटाई और नाले-नालियों की विशेष रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि कावड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …