Breaking News

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारा नहर पुल से छलांग लगाने वाले युवक का सुराग करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लग सका है। पुलिस और फ्लड कंपनी की टीम लगातार शव की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले महेश नामक युवक ने हजारा नहर पुल पर अपने कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान रखकर नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फ्लड कंपनी और पुलिस की टीमें नहर में लगातार कांबिंग कर युवक की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने बताया कि महेश नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच और युवक की तलाश में लगातार गोताखोरों की मदद ले रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च।

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग …

error: Content is protected !!