Breaking News

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती।

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती।

बदायूं। शहर के सिविल लाइंस स्थित शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुबोध कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा देकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी थी। वहीं, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी आखिरी सांस तक देश के लिए संघर्ष कर अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति का बेजोड़ उदाहरण पेश किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अनुराग बाबू मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जो स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं, वह देश के तमाम अमर क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतिफल है। इस स्वतंत्रता की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यपरायणता को अपने जीवन में उतारें।

समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र पर आधारित प्रेरणादायक विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ आचार्य राकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी लालाराम वर्मा समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, आचार्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू …

error: Content is protected !!