Breaking News

कासगंज: सहावर में भरभरा कर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबकर 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत।

कासगंज: सहावर में भरभरा कर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबकर 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सहावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक पुराने मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह जाने से उसके पास सो रहे 17 वर्षीय किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 17 वर्षीय मुकेश पुत्र किशोरी के रूप में हुई है, जो सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ा गांव कोटरा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि बीती देर रात मुकेश अपने घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रहा था। उसी दौरान बगल में स्थित पड़ोसी बबलू उपाध्याय का एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मुकेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मलबे में दबने से किशोर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही सहावर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, हनी वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबला जीतकर अपने नाम की खिताबी ट्रॉफी।

बिसौली: देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, हनी वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबला जीतकर अपने …

error: Content is protected !!