Breaking News

बरेली: स्मार्ट सिटी का सच! वार्ड 30 और 59 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल, नारकीय जीवन जीने को मजबूर 2 हजार की आबादी।

बरेली: स्मार्ट सिटी का सच! वार्ड 30 और 59 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल, नारकीय जीवन जीने को मजबूर 2 हजार की आबादी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: एक तरफ प्रशासन शहर को स्मार्ट बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हक़ीक़त इन दावों की पोल खोल रही है। बरेली के वार्ड नंबर 30 और वार्ड नंबर 59 को आपस में जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। नवदिया भवंतापुर से रज़ा कॉलोनी फाटक पार्क तक की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहाँ के स्थानीय निवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

इस बदहाल रास्ते के कारण क्षेत्र की लगभग 2 हज़ार की आबादी दयनीय स्थिति में जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ज़रा सी बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है। इस वजह से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है और आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के बाशिंदों—बेदराम, नंदलाल, मोनू खान, पूरनलाल, मुकेश, तौफीक, खुशनुमा खान, जगदीश सागर, शिव सागर, जियाउल मुस्तफा, मुख्तियार, निसार अहमद और हैदर अली आदि का कहना है कि यहाँ के हालात देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि हम किसी स्मार्ट सिटी का हिस्सा हैं, हम सिर्फ इतनी उम्मीद करते हैं कि हमारे इलाके को भी मुख्य विकास से जोड़ा जाए।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। अधिकारियों की इस उदासीनता से जनता में गहरा रोष व्याप्त है।

क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुरजोर मांग की है कि इस जर्जर रास्ते का बिना किसी देरी के सर्वे कराया जाए और जनता की परेशानी को देखते हुए युद्धस्तर पर नई और मजबूत सड़क बनाई जाए। इसके साथ ही, क्षेत्र में जलभराव की स्थायी समस्या से मुक्ति पाने के लिए पक्की नालियों का निर्माण भी बेहद आवश्यक है ताकि स्थानीय बाशिंदों को इस नरक जैसे जीवन से निजात मिल सके। समाजसेवी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बाइट-पम्मी ख़ाँ वारसी-समाजसेवी

बाइट- मोनू ख़ान

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला …

error: Content is protected !!