Breaking News

बिसौली: नगर पालिका में जल संरक्षण का संकल्प, ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ।

बिसौली: नगर पालिका में जल संरक्षण का संकल्प, ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ।

आई एम खान 

बिसौली बिसौली नगर पालिका परिसर में शनिवार को भू-जल सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने समस्त कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। ‘कैच द रेन’ अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करना ही भविष्य में भू-जल स्तर को बढ़ाने और जल संकट के स्थायी समाधान का एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जल की बर्बादी न करें और घरों में नल को खुला छोड़ने जैसी आदतों से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रधान लिपिक मशकूर खान, राजीव कुमार, शीबा इकबाल, मुनीर अहमद, मयंक राज पाठक, नितिन सक्सेना, श्वेता, राजेश कुमार, फराज अहमद, नौशाद और शफी मोहम्मद सहित नगर पालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!