Breaking News

सहसवान: ग्राम प्रधान और दबंगों पर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।

सहसवान: ग्राम प्रधान और दबंगों पर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।

सहसवान (बदायूँ)। क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्राम प्रधान पर राजनीति के चलते रास्ते में शौचालय बनवाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित चाहत पुत्र बलीदाद ने उप जिलाधिकारी सहसवान को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित चाहत का कहना है कि उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उनकी अनुपस्थिति में फरजाना पत्नी खुशी मोहम्मद ने रास्ते में ईंटों के चट्टे लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि फरजाना द्वारा कोतवाली पुलिस को गुमराह करके लगातार झूठे प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं, जिसके चलते पीड़ित को ही अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

पीड़ित ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामले में 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। इसके बावजूद फरजाना का हौसला पस्त होने के बजाय वह लगातार नए मुकदमे लिखवाने की धमकी दे रही है। पीड़ित का कहना है कि यह मामला राजस्व विभाग और न्यायालय के क्षेत्राधिकार का है, फिर भी पुलिस अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कोतवाली के कांस्टेबल मौके पर जाकर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, यह मामला जाँच के दायरे में है और पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से निष्पक्ष जाँच कराकर रास्ता खुलवाने की माँग की है।

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: सीएचसी बिल्सी में 10 सितंबर को लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर: मुफ्त जांच, रक्तदान और 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड।

सीएचसी बिल्सी में 10 सितंबर को लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर: मुफ्त जांच, रक्तदान और 70 …