Breaking News

बरेली: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, कुछ घंटों बाद मोर्चरी में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव; हत्या की आशंका से परिजनों में कोहराम

बरेली: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, कुछ घंटों बाद मोर्चरी में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव; हत्या की आशंका से परिजनों में कोहराम

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कांधरपुर में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार रात दोस्त के साथ घर से निकले किशोर का शव कुछ घंटों बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक अनमोल कश्यप, जो लाल फाटक स्थित एक ढाबे पर कार्यरत था, गुरुवार रात काम से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे उसका दोस्त हर्ष एक टेंपो लेकर घर पहुंचा और किसी काम का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि घर से निकलते समय अनमोल ने घबराते हुए कहा था कि “ये लोग मुझे मार देंगे”। उसने अपनी मां को इस बारे में कुछ भी न बताने की कसम भी दिलाई थी। परिजनों का कहना है कि उस वक्त उन्हें अनमोल की आशंका की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ घंटों बाद हर्ष ने अपनी एक परिचित युवती को फोन कर अनमोल की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी। युवती के जरिए मिली इस सूचना के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां कोई नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि अनमोल का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हर्ष अस्पताल में गलत मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर वहां से फरार हो गया, जिससे उनका संदेह और अधिक गहरा गया है।

घटना को लेकर परिजनों ने कैंट पुलिस पर दबाव बढ़ाते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, सभी बिंदुओं की गहन जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव और ढाबा कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

बाइट- पूनम मृतक की बहन

बाइट- मृतक के पिता

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मिलने पर दबंगों ने मांगी रंगदारी, कोर्ट का फैसला दरकिनार कर महिला को धमकाया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मिलने पर दबंगों ने मांगी रंगदारी, कोर्ट का फैसला दरकिनार …

error: Content is protected !!