Breaking News

बिसौली: भारतीय किसान यूनियन ने बिजली कटौती और अधिकारियों के शोषण के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: भारतीय किसान यूनियन ने बिजली कटौती और अधिकारियों के शोषण के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में बिजली की अघोषित कटौती और विभागीय मनमानी का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों के कनेक्शन की क्षमता बिना उनकी सहमति के बढ़ाई जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने किसानों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के नाम पर किसानों को राजस्व लेखपालों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

अपनी मांगों को लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह और नायब तहसीलदार मो. हारिस को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, मुनेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राजीव तोमर, रवि यादव, योगेश यादव, संजीव शर्मा, रामफूल यादव, श्याम सिंह, किशन वीर सिंह, पप्पू प्रधान, सोपाली यादव, प्रेमपाल सिंह और राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

नवीगंज में भाजपा मंडल गौतरा की संगठनात्मक बैठक: विधायक राजीव कुमार सिंह और ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।

नवीगंज में भाजपा मंडल गौतरा की संगठनात्मक बैठक: विधायक राजीव कुमार सिंह और ब्लाक प्रमुख …