Breaking News

कासगंज: खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से चले वार; 10 लोग घायल।

कासगंज: खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से चले वार; 10 लोग घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। कोतवाली पटियाली क्षेत्र के ग्राम परतापुर में खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

ग्राम परतापुर में सुनील और चतुर नारायण के बीच खेत की मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब दोनों पक्ष अपने-अपने खेतों पर पहुंचे, तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। इस अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

संघर्ष में प्रथम पक्ष से संदीप कुमार, इन्द्रेश उर्फ भूरे, प्रांशु, गोबिंद और दीनानाथ घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील, विनय, लता, रजनेश और दाताराम के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के घायलों को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और घायलों के बयानों के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और मामले की विवेचना जारी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!