Breaking News

शाहजहांपुर: शहर में नाला सफाई व्यवस्था का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, सिल्ट और मलबा तत्काल हटाने के दिए निर्देश।

शहर में नाला सफाई व्यवस्था का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, सिल्ट और मलबा तत्काल हटाने के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। नगर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाषनगर, निसरजई और हाथीथान स्थित बड़े नालों की सफाई का स्थलीय जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के सभी बड़े नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट और मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति न बने और राहगीरों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि संबंधित फर्म के माध्यम से सफाई कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, उन्होंने नाला सफाई अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!