Breaking News

शाहजहांपुर: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी ने बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुँचे नागरिकों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर प्रकृति के मामलों में उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया। अन्य प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्या का ठोस समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!