Breaking News

शाहजहांपुर: प्रेमिका से मिलने खुटार पहुंचा मिर्जापुर का सिपाही: ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित।

प्रेमिका से मिलने खुटार पहुंचा मिर्जापुर का सिपाही: ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। मिर्जापुर थाने में तैनात एक सिपाही का प्रेमिका से मिलने का प्रयास उस समय भारी पड़ गया, जब ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना सोमवार देर रात खुटार थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। मिर्जापुर थाने में तैनात सिपाही गौरव कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए छुपकर गाँव पहुँचा था। देर रात गाँव में संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देख ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान सिपाही ने अपनी पहचान बताने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जब उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो पूरी पोल खुल गई। मोबाइल से स्पष्ट हो गया कि सिपाही गाँव की ही एक युवती के संपर्क में था और उसी से मिलने के लिए आया था। जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुँच गए।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना यूपी-112 और स्थानीय खुटार पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने सिपाही को अपनी हिरासत में ले लिया और बाद में मिर्जापुर पुलिस को सूचित कर उनके सुपुर्द कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिपाही गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जाँच के आदेश दिए हैं। एक पुलिस कर्मी द्वारा इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और मर्यादा लांघने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!