Breaking News

सिढ़पुरा: स्विमिंग पूल में बच्चे की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका।

सिढ़पुरा: स्विमिंग पूल में बच्चे की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सिढ़पुरा (कासगंज)। धुमरी रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में आज देर शाम एक 8 वर्षीय बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और परिजनों ने पूल संचालक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मृतक बालक की पहचान ताजपुर निवासी शिवा (8 वर्ष) के रूप में हुई है। स्विमिंग पूल संचालक वरुण सोलंकी के अनुसार, बच्चा पूल में डूब गया था, जिसके बाद वह उसे तुरंत इलाज के लिए डॉ. आर.के. क्लीनिक ले गया। हालाँकि, वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के परिवार का दावा है कि शाम 4 बजे तक बच्चा उनके साथ ही था, ऐसे में इतने कम समय में इतनी बड़ी घटना होना किसी बड़ी लापरवाही या साजिश की ओर इशारा करता है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन स्विमिंग पूल पर एकत्रित हो गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिढ़पुरा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने परिजनों को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!