Breaking News

कासगंज: ड्यूटी के दौरान आरक्षी ने दिखाई ईमानदारी, खोया हुआ मोबाइल स्वामी को लौटाया।

कासगंज: ड्यूटी के दौरान आरक्षी ने दिखाई ईमानदारी, खोया हुआ मोबाइल स्वामी को लौटाया।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद पुलिस की मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। राजकोल्ड चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस के आरक्षी ताज मुहम्मद ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक राहगीर का खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कर उसकी खुशी लौटाई है।

जानकारी के अनुसार, राजकोल्ड चौराहा पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षी ताज मुहम्मद को सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। आरक्षी ने बिना समय गंवाए फोन को अपने कब्जे में लिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने लगातार प्रयास कर मोबाइल स्वामी से संपर्क साधा।

स्वामी के मिलने पर आरक्षी ने उचित सत्यापन प्रक्रिया पूरी की और सुरक्षित तरीके से मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती फोन वापस पाकर स्वामी भावुक हो गए और उन्होंने आरक्षी ताज मुहम्मद की संवेदनशीलता व ईमानदारी की जमकर प्रशंसा की।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कासगंज पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण के लिए, बल्कि आमजन की छोटी-बड़ी समस्याओं में सहायता करने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। आरक्षी के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!