Breaking News

शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता।

शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद के थाना रोजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 12 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना रोजा में तहरीर देकर सिधौली निवासी महताब पुत्र कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अभियुक्त ने विवाह का प्रलोभन देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुरागकशी करते हुए सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर अटसलिया पुल के नीचे से आरोपी महताब को धर दबोचा।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशपाल सिंह और टीम के अन्य सदस्यों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस सफलता को पुलिस विभाग की तत्परता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!