Breaking News

बिसौली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

बिसौली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय वृंदा कोल्ड स्टोरेज एंड अलाइड इंडस्ट्रीज परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

​रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दमयंती राज आनंद पीजी कॉलेज के भूमि दानदाता स्वर्गीय डॉ. अजय अग्रवाल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी ममता अग्रवाल, पुत्र केशव अग्रवाल और पुत्रवधू विभूति अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माँ के नाम पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

​मुख्य अतिथि अरविंद अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाए और उसके पूर्ण वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ले, तो आने वाले वर्षों में धरती पुनः हरी-भरी हो जाएगी। केशव अग्रवाल एवं विभूति अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी जीवनदायिनी हैं। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है।

​कार्यक्रम में आरएसएस के विष्णु कांत अग्रवाल, रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, विदित शर्मा, किसान यूनियन के महेंद्र यादव, रतनदीप शर्मा, पूर्व सभासद विनीत शर्मा, वीएचपी के योगेश पाठक, संजीव कुमार और मो. तस्लीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वृंदा कोल्ड स्टोरेज के स्वामी केशव अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!