Breaking News

बदायूं: रुपयों के विवाद में कलियुगी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की पिता की हत्या।

बदायूं: रुपयों के विवाद में कलियुगी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की पिता की हत्या।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं: जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र स्थित ब्यौर गांव में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। जहाँ एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से जान ले ली। इस हत्या को अंजाम देने में आरोपी बेटे ने अपने एक दोस्त की मदद ली। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी मौके से फरार हैं।

किश्त के रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण रुपयों का लेनदेन सामने आया है। मृतक 60 वर्षीय राधेलाल का सबसे छोटा बेटा ऐवरन जाटव एक स्वयं सहायता समूह चलाता था। बताया जा रहा है कि समूह की किश्त जमा करने के लिए ऐवरन ने अपने पिता से रुपयों की मांग की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने दोस्त राकेश के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

देर रात सोते समय किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात जब राधेलाल अपने घर की बैठक में सो रहे थे, तभी ऐवरन और उसके दोस्त राकेश ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। धारदार हथियार से गला कटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए।

पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी ऐवरन शराब पीने का आदी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …