Breaking News

सहसवान: एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का मोर्चा, दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान।

सहसवान: एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का मोर्चा, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय।

सहसवान (बदायूं)। उप जिलाधिकारी न्यायालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को बार भवन में अध्यक्ष नरेंद्र गोपाल सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया।

बैठक में महासचिव सोमवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय में बिना सुविधा शुल्क दिए कोई भी आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। कई पत्रावलियां ऐसी हैं जिन पर बहस पूरी होने के महीनों बाद भी निर्णय लंबित हैं, क्योंकि संबंधित पक्षों द्वारा पैसों का लेनदेन नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील परिसर में दलालों का वर्चस्व है और वे न्यायालय का कामकाज नियंत्रित कर रहे हैं। साथ ही, पेशकार पर भी अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस अवैध वसूली तंत्र में बाहरी दलालों के अलावा एसडीएम के करीबी माने जाने वाले कुछ लेखपाल और कानूनगो भी सक्रिय रूप से लिप्त हैं। बार एसोसिएशन का कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में उप जिलाधिकारी से मिलकर सुधार की मांग की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इस असहयोग के चलते अधिवक्ताओं ने 13 और 14 जुलाई को एसडीएम न्यायालय में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई को अगली बैठक होगी, जिसमें स्थिति की समीक्षा कर आंदोलन की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जितेंद्र सिंह यादव, श्याम बाबू सक्सेना, सरफराज अली, रवीन्द्र नारायण सक्सेना, रागिव अली, मुजाहिर अली, आसिम अली, मुहम्मद अनस और असजद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!