Breaking News

बिसौली: वन महोत्सव पर हर्रायपुर में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के संदेश, ग्रामीणों ने किया पौधारोपण।

बिसौली: वन महोत्सव पर हर्रायपुर में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के संदेश, ग्रामीणों ने किया पौधारोपण।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ): कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सोमवार को ‘वन महोत्सव’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि बिना जनभागीदारी के हरित क्रांति का सपना अधूरा है, अतः सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आम, अशोक और बोतल पाम जैसे छायादार व सजावटी पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप, ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष वीरपाल सिंह, राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाचार्य कुंवरसेन, नवीन कुमार, पुष्पेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अनिकेत कुमार, राजीव यादव व अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!