Breaking News

बिसौली: ‘मिशन शक्ति’ के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

बिसौली: ‘मिशन शक्ति’ के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

छात्राओं को निडर बनने का पाठ, पुलिस ने बताए महिला सुरक्षा के उपाय।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ): नगर के राममूर्ति देवी प्रेमशंकर बालिका विद्यालय में सोमवार को ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालय पहुँचकर छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से यूपी 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असुरक्षा महसूस होने पर छात्राएं बिना किसी डर के तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें। कार्यक्रम में छात्राओं ने टीम से अपने सवाल पूछे और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस दौरान महिला कांस्टेबल पलक और अंजलि सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!