Breaking News

बिसौली: समाधान दिवस में 25 मामले दर्ज, मौके पर हुआ दो का निस्तारण।

बिसौली: समाधान दिवस में 25 मामले दर्ज, मौके पर हुआ दो का निस्तारण।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ): तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साई आश्रित शाख मुरी ने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का त्वरित निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को महज कागजी खानापूर्ति न माना जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक समस्या का निस्तारण मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के उपरांत ही किया जाना चाहिए। साथ ही, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह व मो. हारिस, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, दिनेश कुमार, सीडीपीओ अल्पना जौहरी और बीईओ राजेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!