Breaking News

उझानी, बदायूं: खेत की झोपड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से गांव में मचा हड़कंप।

उझानी, बदायूं: खेत की झोपड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से गांव में मचा हड़कंप।

उझानी, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव अथैया में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत में बनी एक झोपड़ी के भीतर 18 वर्षीय युवक का शव चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

मृतक की पहचान गौतम (18) पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। मूल रूप से कासगंज जनपद के रामपुर गांव का रहने वाला गौतम करीब आठ साल पहले अपने माता-पिता को खो चुका था। माता-पिता की मृत्यु के बाद से वह अपने भाई-बहनों के साथ अथैया स्थित अपने ननिहाल में मामा के पास रह रहा था।

शुक्रवार सुबह जब मामा खेत पर पहुंचे तो उन्हें गौतम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव देखते ही वे चीख पड़े, जिनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने मृतक के गले, हाथ और पैरों पर चोट के निशान होने का दावा किया है। मामा का आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते उनके भांजे की बेरहमी से हत्या की गई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!