Breaking News

कासगंज: पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक के तबादले पर विवाद, पत्नी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल।

कासगंज: पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक के तबादले पर विवाद, पत्नी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद की पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रविंद्र मलिक के तबादले को लेकर विवाद गहरा गया है। उनका स्थानांतरण कासगंज से महोबा जनपद कर दिया गया है, जिसके बाद उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आदेश पर सवाल उठाते हुए पुनर्विचार की मांग की है।

सोशल मीडिया पर किए गए अपने ट्वीट में प्रतिसार निरीक्षक की पत्नी ने सरकार और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्वीट में उन्होंने स्थानांतरण की प्रक्रिया पर असंतोष जाहिर करते हुए जातिगत टिप्पणी भी की है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने इस तबादले के कारण अपनी बेटी की पढ़ाई बाधित होने की बात कहते हुए शासन से मानवीय आधार पर किसी नजदीकी जनपद में तैनाती की गुहार लगाई है।

इस ट्वीट में मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को टैग करते हुए मामले की गंभीरता की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिससे पुलिस विभाग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।

इस पूरे प्रकरण पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तबादले के बाद उपजे इस विवाद ने महकमे में खलबली मचा दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …