Breaking News

बिसौली: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

बिसौली: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। बृहस्पतिवार को वन विभाग की ओर से आसफपुर पशु चिकित्सालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह यादव “बाबा” ने पौधा रोपित कर किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व आसफपुर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह यादव “बाबा” ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब तक हम धरती को हरा-भरा नहीं बनाएंगे, तब तक मानव जीवन पर जल संकट, प्रदूषण और ऑक्सीजन की कमी जैसे गंभीर खतरे मंडराते रहेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हर व्यक्ति को मौका मिलने पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी दीप कुमार वार्ष्णेय, पशुधन प्रसार अधिकारी कमरुल हसन, विकास यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, उदयवीर भारती, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अनिकेत कुमार, राजीव यादव और अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!